खुदाई में मिलीं हैरान करने वाली चीजें, भगवान से ऐसे संपर्क करते थे लोग!


गणेश कुमार स्वामी   2024-02-13 08:39:49



दुनिया के तमाम देशों में प्राचीन स्थानों की खुदाई का काम किया जाता है। इनमें कई ऐसी चीजें मिली हैं, जिनसे प्राचीन सभ्यता के गहरे रहस्य का खुलासा होता है। चीन में इसी तरह की खुदाई की गई है। इस खुदाई में बेहद हैरान करने वाली चीजें मिली हैं। इसका इस्तेमाल लोग दिव्य प्राणियों से संपर्क करने के लिए करते थे। 

यह खुदाई चीन के हेनान प्रांत के पुयांग में स्थित पुरातात्विक स्थल में की गई है। इस स्थान पर कभी गण नाम का प्राचीन चीनी शहर था। पुरातात्विदों को खुदाई में शतरंज के मोहरे और 10 हड्डियां मिली हैं। इन हड्डियों को पॉलिश किया गया था, जिन पर कुछ चित्रित भी है। इनके ऊपर प्राचीन चीनी नंबरिंग प्रणाली अंकित की गई थी। 

एक मीडिया रिपोर्ट में एशियन ओरिजन्स के हवाले से कहा गया है कि माना जाता है कि हड्डियों के अवशेष पवित्र वस्तुएं थीं, जिनका इस्तेमाल किस्मत बताने के लिए या देवताओं या दिव्य प्राणियों से संपर्क करने के लिए आयोजित धार्मिक समारोहों के दौरान होता था। 

चीनी लोक संस्कृति के विशेषज्ञ जिओंग गैंग ने चीन की सरकारी मीडिया को बताया कि संभवत: हड्डियों के टुकड़े भविष्य बताने वाली गतिविधियों और प्राचीन समय में होने वाले बलि समारोहों के लिए इस्तेमाल होने वाली चीजे थीं। उन्होंने बताया था कि यह पश्चिमी हान (206BC-AD25) के राजवंश की संस्कृति के बारे में जानकारी देती हैं। 

बैल की हड्डियों का इस्तेमाल कर हड्डियों से बनी स्लिप्स को बनाया होगा। पुरातत्वविद् क्यू फुलिन ने बताया कि शतरंज के मोहरे मिलना भी रोचक है। इनसे प्राचीन चीनी लोगों की आलीशान जिंदगी और मकबरे के मालिक की सामाजिक स्थिति और जीवनशैली के बारे में पता चलता है। 

हेनान प्रोविंशियल इंस्टीट्यूट ऑफ कल्चरल हेरिटेज एंड आर्कियोलॉजी ने चीन के प्राचीन शहर में खुदाई का काम किया है। इंस्टीट्यूट के असिस्टेंट रिसर्चर ली यिपी ने बताया कि नई खोज भविष्य में पुयांग के इतिहास को लेकर होने वाली जांच में मदद करेगी।