Asian Games 2023 : रोलर स्केटिंग में मिला लगातार दूसरा ब्रॉन्ज, भारत के नाम अब तक 55 मेडल


गणेश कुमार स्वामी   2023-10-03 07:45:26



एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने ऐतिसाहिक कमाल करते हुए अब तक 55 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। जिसमें 13 गोल्ड, 22 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल हैं। वहीं, 9वें दिन भारत को पहला मेडल ब्रॉन्ज के रूप में महिला स्पीड स्केटिंग में मिला तो वहीं दूसरा ब्रॉन्ज मेडल पुरुषों की 3000 मीटर रिले मिला। भारत के नाम अब तक 55 मेडल हो गए हैं। 

बता दें कि 1 अक्टूबर का दिन भारत के लिए कमाल का रहा। भारत ने एशियन गेम्स के आठवें दिन 15 मेडल जीतने में सफलता पाई जिसमें 3 गोल्ड मेडल थे। ऐसे में आज भी भारतीय दल से कई मेडल जीतने की उम्मीद है। आज यानी 2 अक्टूबर को भारतीय खिलाडी टेबल टेनिस, कबड्डी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स में अपना जलवा दिखाते हुए नजर आने वाले हैं। बैडमिंटन में जोशना चिनप्पा और पीवी सिंधु आज एक्शन में होंगी तो वहीं,  स्क्वैश में भी व्यक्तिगत स्पर्धा देखने को मिलेगी। 

पदक तालिका में टॉप 15 देश -